जन कल्याण सेवा समिति द्वारा रविवार को स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं कुमार डेयरी के डायरेक्टर अश्वनी कुमार ने अपनी माता स्वर्गीय हेमवती की पावन स्मृति में आयोजित कराया।