मिलक: थाना शहजादनगर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल गौ-कश बदमाश से मिलने एडिशनल एसपी जिला अस्पताल पहुंचे
Milak, Rampur | Jan 7, 2025 थाना शहजाद नगर में हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए गौ-कश बदमाश से मिलने एडिशनल एसपी जिला अस्पताल पहुंचे है। मीडिया से मुखातिब होकर एडिशनल एसपी बोले गौ कश बदमाश बलरामपुर जिले का 50000 का इनामी है। जिसे एसटीएफ और थाना शहजादनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार गौ-कश बदमाश से पूछताछ की जा रही है ।आगे बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।