मनोहरथाना: मनोहर थाना में नव स्थापित क्रय विक्रय समिति का शुभारंभ विधायक गोविंद रानीपुरिया ने किया
गोविंद रानीपुरिया ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना के दौरे के दौरान मनोहरथाना में नव स्थापित क्रय-विक्रय सहकारी समिति का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधायक रानीपुरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जहां उनका फूलमाला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।