मांझी के रामघाट को प्रशासन द्वारा खतरनाक घोषित किए जाने एवं स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रविवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का रामघाट पर पहुंचना शुरू हो गया जो दोपहर 12:00 तक लगातार जारी रहा।