चंदौली जनपद के सकलडीहा में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दाउदपुर निवासी गोविंद 32 वर्ष की मासूम पुत्री की मौत हो गई थी। शनिवार को बलुआ गंगा घाट पर पुत्री का अंतिम संस्कार करने के बाद गोविंद अपने बड़े भाई अरविंद 35 वर्ष के साथ वापस घर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। घायल दोनों इलाजरत है।