बुधवार शाम 7 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के वर्तमान भवन में एक दिवसीय सत्र की अंतिम बैठक में 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना का लाभ देने की घोषणा की है। इस संबंध में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हमारी सरकार ने 42 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत का ऐलान किया है।