मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपराडाढ़ में गंगा में नहाने गया युवक डूबा, मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू की
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपराडाढ़ गांव में शुक्रवार की दोपहर लगभग ढाई बजे गांव निवासी शिवधारी गौतम पुत्र स्वर्गीय मुन्नीलाल गौतम गंगा में स्नान करने गए थे जो की डूब गए। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी की लेकिन शव बरामद नहीं हुआ शनिवार की सुबह तलाश जारी है वहीं एसडीआरएफ का इंतजार हो रहा है।