मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल
कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर शनिवार की सुबह लगभग 6:00 बजे चील थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय बाबा यादव अपनी मोटरसाइकिल से अपनी ड्यूटी करने मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे। शास्त्री ब्रिज पर पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसमें बाबा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।