बेगूसराय: बेगूसराय से अपहरण किया गया युवक बरामद, अपहरणकर्ता को पुलिस ने बांका जिले से किया गिरफ्तार, SP ने की प्रेसवार्ता
बेगूसराय से अपहरण किया गया युवक बफमद हो गया है. अपहरणकर्ताओं को बांका से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जहां प्रेसवार्ता कर एसपी मनीष ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी. एसपी ने बताया कि 2 अगस्त की रात फुलवरिया थाना क्षेत्र के मल्टी निवासी जितेंद्र सिंह के पुत्र मुकेश कुमार का अपहरण डेयरी जाने के दौरान सड़क पर से कर लिया गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.