भगवानपुर: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा: भगवानपुर प्रखंड का जलवा, नाहिद सुल्ताना सहित चार छात्र टॉप 10 में
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल में प्रखंड क्षेत्र के तीन छात्रा व एक छात्र ने पूरे बिहार में टॉप टेन में जगह बना कर अपने विद्यालय सहित पूरे जिले का नाम रौशन कर दिया है। जिसको लेकर छात्र छात्राओं सहित शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सफलतम छात्रों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सफल छात्रों में राजकीयकृत उच्च विद्यालय बनवारीपुर के तीन छात्र है।