कटंगी: कछार की पहाड़ी में भीषण आग, काबू पाने में जुटा वन विभाग, जंगल को भारी नुकसान
वन परिक्षेत्र कटंगी और वन परिक्षेत्र अरी के बीच के वन क्षेत्र की पहाड़ियों में भीषण आग लगी है। आग की लपटे कई किमी. दूर से ही देखी जा रही है। यह आग वनग्राम कछार की पहाड़ी के हिस्से में लगी है। शुक्रवार देर शाम भीषण आग लग गई, जिससे जंगल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। शनिवार की शाम साढ़े 06 बजे भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया