इंदौर: रेवती गोली कांड की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, तहसीलदार ने मजदूरों से चर्चा कर घटनाक्रम को समझा
Indore, Indore | Oct 3, 2024 रेवती रेंज के समीप ग्राम बरदरी में पापड़ कारोबारी द्वारा फेक्ट्री का निर्माण कराया जा रहा है, इस निर्माणाधीन इमारत में सुपरवाइजर बलराम राठौर की गोली लगने से मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस एक्शन में आई और मजदूरों के मध्य खड़े बलराम को गोली मारने वालों की तलाश में जुट गई। सभी मजदूरों को हिरासत में लिया गया।