मोतिहारी: ALTF टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब के खिलाफ की कार्रवाई, 5 भट्ठियां की ध्वस्त
ALTF टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध कार्रवाई किया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 5600 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया। साथ ही 5 अवैध भट्ठी को पुलिस ने ध्वस्त किया। शराब कारोबारी के द्वारा शराब का अंडरग्राउंड कारोबार किया जा रहा था। जिसको लेकर पुलिस ने कार्लवाई किया है जानकारी बुधवार को 11:20 पर दी गई।