तरुण खटीक की हत्या को लेकर कुचामन की सड़कों पर लोग उतर गए हैं। खटीक समाज सहित सर्व समाज की ओर से शहर के मुख्य मार्ग से एक आक्रोश रैली निकाली गई और एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला ने बताया कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। लोगों ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।