पिलानी कस्बे में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा पखवाड़ा के तहत ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। हिंदू क्रांति सेना द्वारा आयोजित इस यात्रा ने पिलानी शहर के मुख्य मार्गों को देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में युवाओं ने विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने, नशा छोड़ने और गौसेवा करने का संकल्प लिया।