आरा–बक्सर फोरलेन पर चंदा गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद सोमवार को ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मृतकों के परिजनों से मिलने कृतसागर गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव पुलिस सहयोग का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि हादसे में शामिल दोनों ट्रेलरों की पहचान की जा रही है।