मुंगेर: मुंगेर जिले में छाया घना कोहरा, दृश्यता 20 मीटर तक सिमटी
Munger, Munger | Dec 18, 2025 गुरुवार की सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर लगभग 20 मीटर रह गई। कोहरे के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। वाहन चालक लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से सफर करते नजर आए। खासकर सुबह के समय स्कूल वाहनों और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते ठंड में भी इजाफा दर्ज किया गया है, जिससे लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया।