लाडपुरा: कोटा में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 1 की मौत, 11 घायल, धमाके के साथ ढही इमारत, किसी का हाथ तो किसी का पैर दिख रहा था
Ladpura, Kota | Feb 7, 2026 राजस्थान के कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 10 घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर है।