लाडपुरा: कोटा से 1 करोड़ का सोना लेकर भागे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 11 दिनों तक पश्चिम बंगाल और मुंबई में दबिश दी गई
Ladpura, Kota | Feb 7, 2026 कोटा शहर पुलिस ने एक करोड़ रुपए के सोना चोरी के मामले में दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस की 2 टीमों ने 11 दिनों तक पश्चिम बंगाल और मुंबई में दबिश दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से हुगली जिले के ग्रामीण इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।