थ्रेसर से धान काट रहे युवक का हाथ कटकर हुआ अलग। अहरौरा थाना क्षेत्र के पियरवा पोखरा क्षेत्र में शनिवार को थ्रेसर से धान काट रहे एक 22 वर्षीय युवक सुरेन्द्र राजभर का हाथ थ्रेसर में फंस गया और कटकर अलग हो गया। शनिवार की शाम को कुदारन अहरौरा निवासी सुरेन्द्र कुमार राजभर पुत्र कल्लू राजभर पियरवा पोखरा के पास ट्रैक्टर में थ्रेशर लगाकर धान की कटाई कर रहा था।