विदिशा नगर: शादी में आई महिला की संदिग्ध मौत, पुल पर मिला शव, गला दबाकर हत्या की आशंका
करारिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक 50 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी, साइबर टीम, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक महिला करारिया में एक शादी समारोह में आई थी।