हिंदू समाज आयोजन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की पावन जन्मभूमि भटनी में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि हिन्दू मानवता और संस्कृति का संरक्षण करता है।