लाडपुरा: कोटा में करंट से गाय की मौत, कॉलोनी से गुजरते समय गड्ढे में भरे पानी में करंट लगा, CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
Ladpura, Kota | Aug 6, 2025 शहर के सोगरिया इलाके में करंट की चपेट में आने से तीन गायों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद कॉलोनी की सड़क पर पानी भरा हुआ था। पानी से निकलने के दौरान का गाय का पैर गड्ढे में पड़ा उसी दौरान करंट लग गया। घटना सोमवार दोपहर की है। इसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। पीड़ित गाय मालिक ने पुलिस में शिकायत देने की बात कही है।