नुआंव: भटवलिया गांव में छत से गिरकर एक महिला हुई गंभीर घायल, रेफ़रल अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफर
Nuaon, Kaimur | Jan 26, 2024 नुआंव थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में शुक्रवार की शाम एक महिला अपने निजी कार्य को लेकर छत पर चढ़ी हुई थी, अचानक पैर फिसलने के कारण छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों ने स्थिति खराब देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया ।घायल महिला भटवलिया की रहने वाली विदवंती देवी पति संजय राय बताई जाती है।