मोठ: मोठ कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक का माहौल
Moth, Jhansi | Jan 31, 2026 मोठ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोठ–समथर मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर रात्रि एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमा निवासी 22 वर्षीय रमाकांत तथा ग्राम बरनाया न