जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के मनिकापुर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।