मोठ: एरच थाना पुलिस ने गल्ला मंडी गेट के पास से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार
Moth, Jhansi | Jan 28, 2024 एरच थाना पुलिस ने गल्ला मंडी गेट के पास से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध शराब की बिक्री पर रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया। जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित टीम ने दोपहर 1:30 बजे गल्ला मंडी गेट कस्बा एरच के पास से मुखबिर की सूचना के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया।