हरनौत: नगर पंचायत क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में नाले का गंदा पानी रास्ते पर गिरने से मोहल्ले वासियों को परेशानी
हरनौत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 स्थित शांति नगर मोहल्ले के लोग इन दिनों नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। एनएच-20 के किनारे बने नाले का गंदा पानी मुख्य रास्ते पर गिरने के कारण पूरे मोहल्ले में जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रशासन की उदासीनता से नाराज दर्जनों मोहल्ले वासियों ने गुरुवार की दोपहर 3.30 बजे विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई।