बांधवगढ़: जबलपुर तहसीलदार के विरुद्ध FIR निरस्त करने की मांग को लेकर उमरिया जिले के सभी तहसीलदारो ने ADM को सौपा ज्ञापन
जबलपुर जिले के अधारताल में पदस्थ रहे तत्कालीन तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे के विरुद्ध जिला प्रशासन के द्वारा कराई गई एफआईआर के विरुद्ध प्रदेश भर के तहसीलदारों में आक्रोश व्याप्त है,बुधवार को उमरिया जिले में कार्यरत तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने तहसीलदार हरि सिंह के विरुद्ध हुई एफआईआर को निरस्त करने सात सूत्रीय मांगो का ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा है।