बदायूं: निजामपुर गांव में किसान की हत्या करके तालाब में फेंका शव, पैरों में डंडे के साथ बांधी गईं थीं ईंटें
Budaun, Budaun | Jul 10, 2024 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के निजामपुर गांव के रहने 35 वर्षीय सतीश पुत्र जयपाल खेतीबाड़ी करते थे। 5 जुलाई से सतीश लापता थे। मंगलवार को सतीश का शव तालाब में तैरता मिला। उसके पैरों को डंडे व ईटें बांधकर तालाब में डाला गया था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।