सत्तर कटैया: बिहरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, गाड़ी पलटी, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, तीन लोग फरार
बिहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार सीएसपी संचालक अजीत कुमार सिंह उर्फ जोगी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिसके बाद स्कॉर्पियो भी पलट गई।यह घटना सिहौल चौक से पहले हुई। मृतक अजीत कुमार सिंह सुपौल के सदर थाना अंतर्गत परसौनी वार्ड 13 निवासी देवेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र थे।