बारां: शहर के होटल श्री द्वारका में आयोजित वॉइस ऑफ हाडोती में नवांश गौतम के स्वरों का जादू छाया
Baran, Baran | Dec 22, 2025 सुरीली गायकी से दिल छू लेने वाले बाल गायक नवांश गौतम ने एक बार फिर सुरों का जादू बिखेरते हुए रोमांचित किया। बारां में केट वूमन व यूथ विंग की ओर से आयोजित वॉइस ऑफ हाडोती- सुरों का महासंगम कॉन्टेस्ट में निर्णायक के रूप इंडियन आइडल फेम आकाश भट्ट ने नवांश के गायन की तारीफ की। पुरस्कृत करते हुए गले से लगा लिया। प्रतियोगिता में नवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।