घोसी: कैरवा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरी महिला जख्मी, पीएचसी घोसी से किया रेफर
कैरवा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला अपने पति के साथ पटना से अपने गांव महकार जा रही थी। इसी बीच सड़क पर गड्ढे में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे महिला सर के बल सड़क पर गिर कर जख्मी हो गई।