जगाधरी: दोस्त की हत्या के आरोपी को उम्रकैद, एक लाख रुपये का जुर्माना
तलाकौर के पास 6 जनवरी 2022 को दोस्त ने नशा देकर उसके सिर पर चोट मार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू की थी। जिसमें वीरवार को शाम 5:00 बजे माननीय जिला कोर्ट के जज ने दोषी करार देते हुए प्रदीप को उम्र कैद की सजा सुना दी। वही ₹100000 का जुर्माना भी लगाया जुर्माने की राशि ना देने पर 6 महीने अधिक सजा काटनी होगी।