जगाधरी: यमुनानगर में ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए महिला को तंग किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
आंचल ने बताया कि उसकी शादी 2021 में परिवार के द्वारा की गई थी। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। विरोध करती तो मारपीट की जाती जान से मारने की धामकी भी दी। जिस पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसमें पुलिस ने वीरवार को शाम 5:00 बजे पांच लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।