जहानाबाद: को-ऑप्रेटिव बैंक परिसर में महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन, जिले के कई गणमान्य हुए शामिल
जहानाबाद के को-ऑप्रेटिव बैंक परिसर में महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहां जिले के कई गणमान्यों द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एवं फूल माला पहनाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। अयोजन समिति के अध्यक्ष जिले के वरिष्ट पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि इस अयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी सौहार्द को बढ़ाना और लोगों में उत्साह भरना है।