जहानाबाद: जिला कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेताओं ने हर्षो उल्लास के साथ मनाया होली त्यौहार, जिलेवासियों को होली की दी शुभकामनाएं ।
जहानाबाद जिला कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को धूमधाम के साथ रंगों का त्योहार होली पर्व मनाया । इसके साथ ही पूरे जहानाबाद जिले वासियों को शुभकामनाएं भी दी है। इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हरि नारायण द्विवेदी ने बताया कि होली पर्व आपसी भाईचारे का पैगाम देता है, इसलिए सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ आनंद लेते हुए त्योहार मनाए ।