कनवास क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुजरिया हेड़ी गांव में गुरुवार को सुबह-सुबह 9 बजे अचानक एक 10 फीट लंबा मगरमच्छ गांव के बीच आ घुसा। गांव में सुबह की शांति एक पल में ही दहशत में बदल गई। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी।