अररिया: अररिया डीएम व एसपी की अध्यक्षता में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित
Araria, Araria | May 8, 2025 अररिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एसएसबी 56वीं बथनाहा, 52वीं अररिया , प्रबंधक इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट जोगबनी, सहित सीमावर्ती थानाध्यक्ष, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए।