राजाखेड़ा में युवा राजपूत समाज का होली मिलन समारोह संपन्न समाज के उत्थान, कुरीतियों उन्मूलन पर जोर; नाबालिगों द्वारा बाइक चलाने, शराबबंदी व शिक्षा पर चर्चा धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में रविवार को युवा राजपूत समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।