अमरोहा: गांव नगलिया असदुल्ला के स्कूल में खाना बनाने वाली महिला ने नौकरी जाने का डर जताया, बोली- नौकरी गई तो करूंगी आत्महत्या
Amroha, Amroha | Jul 17, 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है जिसको लेकर कई राजनीतिक पार्टी भी लगातार विरोध कर रही हैं। आज गुरुवार की सुबह करीब 11:00 अमरोहा जनपद के जोया ब्लाक के गांव नागलिया असदुल्ला के सरकारी स्कूल में रसोई का काम करने वाली महिला कर्मचारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह विधवा है और उसके तीन बच्चे इसी सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं।