अमरोहा: गांव फतेहपुर में घुसे बदमाश, गांव वालों ने की हवाई फायरिंग
Amroha, Amroha | Jul 17, 2025 अमरोहा जिले के लोग इन दिनों चोरों के खौफ के साए मैं जी रहे हैं। बीती बुधवार की रात करीब 11:00 अमरोहा के गांव फतेहपुर में बदमाश घुस गए इस दौरान गांव वालों ने बदमाशों को देख लिया तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए और बदमाशों पर कई राउंड हवाई फायरिंग की। फायरिंग होने से गांव में दहशत का माहौल हो गया और आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।