रायबरेली: मड़ौली की पीड़िता ने विपक्षियों पर जबरन घर का काम कराने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
शनिवार को थाना क्षेत्र खीरो की एक महिला ने विपक्षियों पर जबरन घर का कार्य कराने का लगाया आरोप। पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित महिला ने बताया कि विपक्षियों के द्वारा उनके घर में झाड़ू पोछा आदि कार्य करने का जबरन दबाव बनाया जा रहा है। मना करने पर घर में घुसकर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी गई है। थाने में सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की है।