विदिशा नगर: मंगलवार को खाद्य एवं औषधी विभाग ने विदिशा शहर से घी और खामखेडा की होटल से लिए खाद्य सामग्री के सेम्पल,जांच के लिए भेजे
मंगलवार को मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि विभाग की खाद्य निरीक्षक एडमिन एलिजाबेथ पन्ना और उनकी टीम द्वारा विदिशा के माधवगंज क्षेत्र में स्थित शुद्ध घी के खुले और पैकिंग के सैंपल लिए गए। वही खामखेड़ा में होटल और रेस्टोरेंट से भी खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर राज्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा लाइसेंस की भी जांच पड़ताल की गई।