भीकनगांव नगर से 14किमी दूर लुहार फाल्या में प्रेम प्रसंग के चलते बंटी बामने 20वर्ष निवासी लाईखेडी झिरन्या की लड़की के परिजनों ने मारपीट कर हत्या कर दी।हत्या का आरोप मृतक के भाई ने लगाया हैं।वहीं मामले को गंभीरता से देखते हुए,थाना प्रभारी मीना कर्णावत एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची।और छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।