उदयपुर जिले के करणपुर में आयोजित सगरवंशी माली समाज की 14वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार शाम 6 बजे रंगारंग समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला फ्रेंड्स क्लब वल्लभनगर और झाडोल टीम के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। झाड़ोल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 80 रन का लक्ष्य दिया।