औरैया: उड़ीसा की तीन महिलाओं समेत सात टप्पेबाजों को चार साल की कैद, छह माह पुराने मामले में हुई सजा, नकली को असली सोना बताते थे
न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिसौदिया ने नकली माल को असली बताकर धोखाधड़ी करने व टप्पेबाजी कर चूना लगाने के सात दोषियों को चार वर्ष की कैद की सजा दी है। जिला जाजपुर उड़ीसा निवासी तीन महिलाओं समेत सातों अभियुक्तों ने शहर निवासी एक व्यापारी को नकली सोने को असली बताकर ठगने का प्रयास किया और दुकान में रखे मोबाइल, नकदी आदि पर हाथ साफ कर दिया। न्यायालय ने इ