चाईबासा: प्रोजेक्ट बालिका उवि खेड़ियाटांगर का मैट्रिक परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट आने पर छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय खेड़ियाटांगर की छात्राओं के मैट्रिक परीक्षा में शत-प्रतिशत उत्तीर्ण होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मैट्रिक परीक्षा में शामिल 49 छात्राओं में प्रथम श्रेणी में 23 छात्रा, द्वितीय श्रेणी में 25 छात्रा व तृतीय श्रेणी में एक छात्रा ने पास किया ।मौके पर मुख्य अतिथि मझगांव विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका द्वारा स्कूल टापर ओन कुमारी को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।तांतनगर जिला परिषद जवाहर बोयपाई ने बच्चियों को पुरस्कृत किया।निराकार बिरुवा, जगमोहन पुरती, मंगल सिंह पुरती उपस्थित थे।