कांडी थाना क्षेत्र के भरत पहाड़ी गांव में गुरुवार को खाना बनाते समय एक महिला आग की चपेट में आकर झुलस गई। इस घटना में 25 वर्षीय पूनम देवी पति उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि खाना बनाते समय वह अपने बच्चों को स्वेटर पहना रही थी, इसी दौरान आग उसके कपड़ों में लग गई। जिससे वह झुलस गई।