चिरैया विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत पताही प्रखंड के बोकाने कला पंचायत स्थित पट्टी गाँव में आयोजित लक्ष्मी पूजा में भाजपा विधायक प्रत्याशी लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने सम्मिलित होकर माता लक्ष्मी के चरणों में नमन किया। साथ ही उन्होंने चिरैया विधानसभा क्षेत्र में अमन चैन, सुख समृद्धि, आपसी सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के लिए कामना की।